28th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

Google Chrome में आए 3 नए AI फीचर्स, टैब से बनेगा टेस्ट और ऑडियो-वीडियो का होगा एनालिसिस

बैंक ऑफ बड़ौदा में खिलाड़ियों के लिए मौका, क्रिकेट-टेबल टेनिस के 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर भर्ती

गैस्ट्रोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को इससे रहना चाहिए दूर

Advertisment

Ration Card Update : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पोर्टल खुला; जानें कौन-कौन से कागजात होंगे जरूरी

Media Yodha Desk Mon, Sep 28, 2026

Ration Card Update: छत्तीसगढ़ में नया राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अब पात्र लोग Smart PDS 2.0 पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ ही पुराने राशन कार्ड में जरूरी संशोधन भी करा सकेंगे।

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन के दौरान करीब 40 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही निर्धारित दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा।

करीब दो महीने से बंद थी ऑनलाइन प्रक्रिया

जिले में पिछले करीब दो महीने से नए राशन कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया बंद थी। इसके कारण लोग नए राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। वहीं, पुराने राशन कार्ड में नाम, पता और अन्य जरूरी संशोधन कराने की सुविधा भी बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कई आवेदक आवेदन और संशोधन के लिए नगर निगम तथा खाद्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। अब पोर्टल दोबारा शुरू होने से लोगों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल गई है।

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया के अनुसार, नया राशन कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। आवेदक Smart PDS 2.0 पोर्टल पर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज और जानकारी सही पाए जाने के बाद राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आधार से लेकर बैंक और जाति प्रमाण पत्र तक जरूरी

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय कई जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी। इनमें आधार कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी और जाति प्रमाण पत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। आवेदकों को इन दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना होगा।

जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने या सही तरीके से अपलोड नहीं किए जाने पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी आ सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी होगा।

परिवार की संपत्ति और सुविधाओं की भी देनी होगी जानकारी

राशन कार्ड के ऑनलाइन आवेदन में केवल व्यक्तिगत जानकारी ही नहीं, बल्कि परिवार से जुड़ी कई अन्य जानकारियां भी मांगी जा रही हैं। परिवार के मुखिया को अपनी वैवाहिक स्थिति, शैक्षणिक योग्यता और जाति से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।

इसके अलावा परिवार के पास एसी, टीवी या प्लॉट है या नहीं, इसकी जानकारी भी आवेदन में देनी होगी। यदि परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी है तो उससे जुड़ी जानकारी भी दर्ज करनी होगी।

आवेदन के दौरान निवास प्रमाण पत्र, परिवार की फोटो, बैंक विवरण और गैस कनेक्शन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराना जरूरी होगा।

दस्तावेज स्कैन कराने में आवेदकों को हो रही परेशानी

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। हालांकि, कुछ आवेदकों को दस्तावेज स्कैन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई लोगों ने अपने जरूरी दस्तावेजों का लेमिनेशन कराया हुआ है। स्कैनिंग करने वालों के मुताबिक, लेमिनेशन के कारण दस्तावेज प्लास्टिक की परत से चिपक जाते हैं, जिससे उन्हें स्कैन करने में दिक्कत आती है।

वहीं, दस्तावेज से लेमिनेशन हटाने पर उसके फटने या खराब होने का जोखिम भी रहता है। ऐसे में आवेदकों को दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार करने और उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन