3rd July 2026

BREAKING NEWS

दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक, अभद्र व्यवहार पड़ा भारी; हुआ निलंबित

छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी स

बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार... जानें क्या लिखा था

IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती

Advertisment

Chhattisgarh News : असामाजिक तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, ग्रामीणों में फैला गया आक्रोश

Media Yodha Desk Tue, Mar 3, 2026

बलौदाबाजार : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करमदा में देर रात असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का सिर तोड़कर अलग कर दूर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक ओर होलिका दहन का आयोजन चल रहा था, वहीं दूसरी ओर महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना ने शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। इस घटना ने त्योहार के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था कायम कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के बाद ही उनका आक्रोश पूरी तरह शांत होगा। खंडित प्रतिमा को सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार प्रशासन द्वारा जल्द ही महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन