14th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

Amit Shah visit Bastar : बस्तर पंडुम का भव्य समापन आज, अमित शाह करेंगे शिरकत, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

Media Yodha Desk Mon, Feb 9, 2026

Amit Shah visit Bastar: बस्तर की लोक-संस्कृति और परंपराओं के महापर्व बस्तर पंडुम 2026 का समापन समारोह आज जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में संपन्न होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया है, जिसका आज औपचारिक समापन होगा।

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तीसरा दिन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के तीसरे दिन जगदलपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:50 बजे रायपुर के मेफेयर होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 11:55 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:10 बजे बस्तर पंडुम समापन समारोह स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 2:15 बजे दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी आज जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:00 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:05 बजे लाल बाग मैदान में आयोजित “बस्तर पंडुम 2026” के समापन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3:25 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। बस्तर पंडुम के समापन समारोह को लेकर जगदलपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन