2nd August 2026

BREAKING NEWS

खुड़िया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

VSK ऐप की तकनीकी खामियों पर सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित! 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बढ़े लोड का शुल्क अब दिसंबर बिल में होगा शामिल

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Media Yodha Desk Sat, Aug 1, 2026

मुंगेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी।
दिनांक 29.07.2026 को प्रार्थी फरहाद अख्तर उर्फ सोहेल पिता शकील अहमद उम्र 33 निवासी दाउपारा महामाया मंदिर के पीछे रामगढ रोड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.07.2026 को रात्रि करीब 11.00 बजे अपने बिरयानी दुकान को बन्द कर रहा था उसी दौरान दो लड़के पतला दुबला करीबन 18-20 वर्ष का प्रार्थी के दुकान में गये तथा बिरयानी की मांग कि तब प्रार्थी बोला कि दुकान बन्द कर रहा हॅू बिरयानी पास नही है, इतने में उसमें से एक बडा लडका अपने पास रखे एक छोटी चाकू धारदार निकाल कर प्रार्थी फरहाद अख्तर के सामने दिखाते डराते-धमकाने लगा कि तुम हम लोगो को नही जानते हो यही चाकू घुसा देगें कहकर प्रार्थी के गल्ले मे रखे दिनभर की कमायी जिसमे 500, 100, 200 रूपये के नोट को गड्डी बनाकर तथा चिल्हर पैसे को रखा था जिसमें से करीबन 4000 रूपये को लुट-पाट कर प्रार्थी को चाकू दिखाते दौडाया तब प्रार्थी भागते-भागते पडाव चौक के तरफ गया। जहां पर आदमी खड़े देखकर दोनो लुटेरे लड़के पडाव चौक की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 239/2026 धारा 309(4), 312, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर सूचना पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया जाकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर जुर्म कारित करना स्वीकार किये। घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी अभिषेक टोण्डे एवं विधि से संघर्षरत बालक से लुट में प्रयोग किये गये चाकू एवं नगदी रकम 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी अभिषेक टोंन्डे उर्फ जादू पिता स्व. नारायण टोन्डे उम्र 21 वर्ष साकिन बावली पारा नवांगढ़ जिला बेमेतरा हाल- अम्बडेकर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली को दिनांक 30.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उप निरीक्षक हरीश साहू, प्रशिक्षु उप निरी. नेताम, आरक्षक योगेश यादव, अजय चंद्राकर, नोहर डडसेना एवं रवि श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन