19th May 2026

BREAKING NEWS

साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका चौंकाने वाला

गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने निकले कांग्रेस प्रतिनिधि दल को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, दीपक बैज ने सरकार को घेरा

11 पूर्व सरपंचों को जेल भेजने का SDM कोर्ट ने दिया आदेश

जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद एल्बिनो भालू, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, 4 राज्यों के CM शामिल

Advertisment

CG News : गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने की कोशिश में हुआ हादसा, कार से टकराकर युवती की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Fri, Sep 26, 2025

डोंगरगढ़ : भिलाई से मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल डोंगरगढ़ जा रही 21 वर्षीय महिमा साहू की जिंदगी 24 सितंबर की रात सड़क हादसे में खत्म हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार थार क्रमांक CG 04 QC 8007 की टक्कर से महिमा की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, यह नाबालिग अपनी रसूखदार पृष्ठभूमि का फायदा उठाते हुए कार चला रही थी। वजह थी अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करना और दिखाना कि “हम भी कुछ कर सकते हैं”। तेज रफ्तार और नाबालिग की स्टंट जैसी लापरवाही ने मासूम महिमा की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने कार जब्त कर वाहन स्वामी रजत सिंह, नयन सिंह, राजू कुमार धुर्वे और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 106, 61(2), 238 बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लापरवाही और नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि हादसा पूरी तरह से गाड़ी चलाने में लापरवाही और नियंत्रण खोने के कारण हुआ। घटना ने सिर्फ सड़क सुरक्षा का मुद्दा उजागर नहीं किया, बल्कि यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रसूखदार परिवारों के नाबालिग क्यों बिना जिम्मेदारी के वाहन चला रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन