15th May 2026

BREAKING NEWS

अचानक गिरी फॉल सीलिंग, बाल-बाल बचे अधिकारी

फास्टरपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारी को दबोचा, भेजा जेल

राज्य में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, खाद्य सचिव ने लोगों से संयम बरतने को कहा

आकाशीय बिजली गिरते ही खपरैल घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

जबलपुर–मंडला–चिल्पी NH-30 बनेगा फोरलेन, DPR तैयार

Advertisment

ACB ने गोवा से गिरफ्तार किया छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को : भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच जारी

Media Yodha Desk Thu, Jan 8, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी और छत्तीसगढ़ डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को झारखंड ACB टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे गोवा से पकड़ा है। कारोबारी नवीन केडिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच चल रही थी और वह लंबे समय से फरार था।

एसीबी ने नवीन केडिया के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद अब एसीबी उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा से रांची लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। रांची लाने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे शराब घोटाले से जुड़े नेटवर्क और लेनदेन को लेकर अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में भी नवीन केडिया का नाम है। छत्तीसगढ़ डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया पर आरोप है, कि उन्होंने सिंडिकेट को शराब सप्लाई की और उसके बदले में 243.72 करोड़ रुपए कमीशन दिया।

जमानत याचिका की सुनवाई से पहले गिरफ्तार

कारोबारी नवीन केडिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दाखिल कर रखी थी। हालांकि, इससे पहले ही एसीबी ने उसे पकड़ लिया। जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा है।

मई 2022 में लागू की गई नई उत्पाद नीति के दौरान छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों और प्लेसमेंट एजेंसियों को झारखंड में काम दिए जाने का आरोप है। आरोप है कि इन कारोबारियों और एजेंसियों से कमीशन के तौर पर मोटी रकम ली गई और इसी के बदले उन्हें झारखंड में शराब कारोबार से जुड़े ठेके और काम सौंपे गए। नवीन केडिया को भी पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे का करीबी माना जा रहा है। एसीबी का मानना है कि पूछताछ के दौरान घोटाले की पूरी चेन, अधिकारियों की भूमिका और पैसों के लेनदेन से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन