29th June 2026

BREAKING NEWS

राजधानी से सटे नकटी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों के विरोध के बीच शुरू हुई बेदखली, भारी पुलिस बल तैनात

अगले 4 दिनों तक बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

अवैध गांजा खेती करने वाला आरोपी भैयालाल ध्रुरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लोगों ने लगाया ‘भावनाओं से खिलवाड़’ का आरोप

छोटी गलती पड़ सकती है भारी, सरकार ने जारी की नई चेतावनी

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर फरार स्थायी वारंटी आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Mon, Apr 27, 2026

जरहागांव:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में अधिक से अधिक स्थायी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 176/2024 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। घटना दिनांक 26.09.2024 को ग्राम छोटे बरेला, थाना जरहागांव की है, जिसमें प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को बिना अनुमति/जानकारी के अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगा ले जाया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता एवं परिजनों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रूपेश उर्फ पप्पू निर्मलकर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हैदराबाद में दुष्कर्म करना पाया गया। प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ते हुए मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई।

आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध माननीय सत्र न्यायालय, मुंगेली के प्रकरण क्रमांक 20/2025 में स्थायी वारंट जारी किया गया था तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

दिनांक 26.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा ग्राम टिकरीपारा, तखतपुर जिला बिलासपुर में दबिश देकर आरोपी रूपेश निर्मलकर उर्फ पप्पू पिता दशरथ निर्मलकर उम्र 2 2 वर्ष निवासी टिकरीपारा तखतपुर वार्ड क्रमांक 2 थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को उसके सकुनत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाख़िल किया गया ।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, आरक्षक उमेश सोनवानी, आरक्षक रोहित पटेल एवं थाना जरहागांव स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन