शिक्षा और वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में अभिषेक सिंह ठाकुर की खास पहच : डिप्टी CM अरुण साव ने 'बिलासपुर गौरव सम्मान' से किया सम्मानित
बिलासपुर। शिक्षा, कौशल विकास एवं वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे International Trading Institute के संस्थापक एवं सीईओ अभिषेक सिंह ठाकुर ने एक बार फिर बिलासपुर का मान बढ़ाया है। महज तीन दिनों के भीतर तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ उन्होंने शिक्षा एवं वित्तीय क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
छत्तीसगढ़ शासन के राज्य स्तरीय अवॉर्ड में नामांकन
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित Chhattisgarh State Creator & Influencer Awards 2026 में अभिषेक सिंह ठाकुर को Education & Skills Enhancement श्रेणी में नामांकित किया गया। 25 नवंबर को रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने सहभागिता की।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से मिला बिलासपुर गौरव सम्मान
27 नवंबर को आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा, कौशल विकास एवं वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के करकमलों से अभिषेक सिंह ठाकुर को 'बिलासपुर गौरव सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार तथा समाज में वित्तीय जागरूकता विकसित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को एक विशेष पहचान प्रदान करता है।
News18 में विशेषज्ञ पैनलिस्ट के रूप में पहुंचे अभिषेक सिंह ठाकुर
इसी गौरवशाली क्रम में आज 27 नवंबर को देश के प्रतिष्ठित समाचार नेटवर्क News18 द्वारा वित्तीय क्षेत्र, शेयर एवं स्टॉक मार्केट से संबंधित विशेष परिचर्चा के लिए अभिषेक सिंह ठाकुर को विशेषज्ञ पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसमें वे शामिल हुए।
इस परिचर्चा के प्रमुख विषयों में वित्तीय साक्षरता, शेयर बाजार की वास्तविकताएं, निवेश एवं ट्रेडिंग में जोखिम प्रबंधन, बढ़ते वित्तीय घोटाले तथा कम समय में पैसा दोगुना करने के लालच से बचने के प्रति जनजागरूकता शामिल रहे।
बिलासपुर से प्रदेश स्तर तक शिक्षा की एक नई पहचान
International Trading Institute के माध्यम से अभिषेक सिंह ठाकुर युवाओं, महिलाओं, नौकरीपेशा व्यक्तियों एवं व्यवसायियों को वित्तीय शिक्षा, व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और बाजार की वास्तविक समझ से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
उनकी पहल का उद्देश्य केवल ट्रेडिंग की शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज में वित्तीय साक्षरता विकसित करना, जिम्मेदार वित्तीय निर्णयों को प्रोत्साहित करना तथा कौशल आधारित आत्मनिर्भरता की दिशा में लोगों को आगे बढ़ाना है।
तीन दिन, तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां — बिलासपुर के लिए गौरव का क्षण
▪️ राज्य स्तरीय क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड में नामांकन।
▪️ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथों बिलासपुर गौरव सम्मान।
▪️ News18 के विशेष कार्यक्रम में वित्तीय एवं शेयर बाजार विशेषज्ञ पैनलिस्ट के रूप में सहभागिता।
ये उपलब्धियां न केवल अभिषेक सिंह ठाकुर और International Trading Institute के लिए गौरव का विषय हैं, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में बिलासपुर की प्रदेश स्तर पर उभरती पहचान का भी प्रमाण हैं।
बिलासपुर की धरती से शुरू हुआ शिक्षा का सफर, आज प्रदेश के प्रतिष्ठित मंचों तक अपनी पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन