30th September 2026

BREAKING NEWS

नौकरी, व्यापार और प्रेम में क्या रहेगा दिन का हाल? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले

पुलिस ने शुरू की जांच

पेंशनरों और वनांचल के ग्रामीणों को पुलिस ने किया साइबर अपराधों से जागरूक

BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Advertisment

CG Crime : दुर्गा पंडाल में युवक की दोस्तों के सामने चाकू से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Media Yodha Desk Sun, Sep 28, 2025

बलौदाबाजार: सुहेला में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए युवक का मर्डर हो गया है. आरोपियों ने उसे चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना शनिवार-रविवार के दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान मुड़ापार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है. गोपाल साहू अपने दोस्तों के साथ सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आया था. आज सुबह उसकी लाश मिली है. पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है.

शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन