12th September 2026

BREAKING NEWS

दुकानों में कैश पेमेंट बंद, अब ऑनलाइन देना होगा पैसा

बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, तीन बाइक समेत सामान जलकर राख

अपना लुक देखकर हुए हैरान; वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन वायरल

इस तारीख से हाईवे होंगे टोल बैरियर-फ्री, चलते-फिरते होगा ओवरलोड गाड़ियों का वजन

13-14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

Advertisment

CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, तीन बाइक समेत सामान जलकर राख

Media Yodha Desk Sat, Sep 12, 2026

CG Trailer Accident : छत्तीसगढ़ के खरसिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में घर के बाहर खड़ी तीन बाइक और घर का सामान भी आ गया। आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है। हादसा खरसिया के रायगढ़ चौक रोड पर देर रात हुआ। ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि जिस घर में ट्रेलर घुसा, वहां परिवार के लोग सो रहे थे। ट्रेलर की जोरदार टक्कर और आग लगने के बावजूद घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।टक्कर के बाद ट्रेलर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से ट्रेलर, तीन बाइक और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

हादसे के दौरान ट्रेलर चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन