12th September 2026

BREAKING NEWS

इस तारीख से हाईवे होंगे टोल बैरियर-फ्री, चलते-फिरते होगा ओवरलोड गाड़ियों का वजन

13-14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

तेज आवाज में डीजे बजते ही सदर बाजार की जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा; नीचे मौजूद लोग बाल-बाल बचे

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आज भारी बारिश की चेतावनी; जानें अगले 5 दिनों का हाल

हवा में विमान का इंजन फेल, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की कराई गई आपात लैंडिंग; 54 यात्री थे सवार

Advertisment

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट : 13-14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

Media Yodha Desk Sat, Sep 12, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तीज त्योहार पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी 13 या 14 सितंबर को ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रही हैं, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, इन दोनों दिनों में कई ट्रेनें रद्द रहने वाली हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते 13 और 14 को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। अगर आपने इन तारीखों में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रखी है, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

13 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर-बिलासपुर मेमू 68728 का परिचालन रहेगा रद्द

बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू 68734 नहीं चलेगी

गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू 68733 रहेगी रद्द

बिलासपुर-रायपुर मेमू 68719 का परिचालन रद्द

कोरबा-रायपुर पैसेंजर 58203 नहीं चलेगी

रायपुर-इतवारी पैसेंजर 58206 का परिचालन रद्द

रायपुर-गेवरा रोड मेमू 68746 रहेगी रद्द

14 सितंबर नहीं होगा इन ट्रेनों का परिचालन

रायपुर-कोरबा पैसेंजर 58204 रहेगी रद्द

इतवारी-रायपुर पैसेंजर 58206 भी रहेगी रद्द

कोरबा-रायपुर मेमू 68745 का परिचालन रद्द रहेगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन