2nd July 2026

BREAKING NEWS

दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक, अभद्र व्यवहार पड़ा भारी; हुआ निलंबित

छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी स

बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार... जानें क्या लिखा था

IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती

Advertisment

चलती लग्जरी बस बनी आग का गोला : रायपुर आ रही शिवनाथ बस धू-धू कर जली, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Thu, Mar 12, 2026

जशपुर : रांची से रायपुर के लिए जशपुर होते हुए चलने वाली शिवनाथ बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब बस रांची के Khadgarha Bus Stand से रवाना होने के बाद Namkum क्षेत्र में रिंग रोड पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत यात्रियों को इसकी सूचना दी और बस को सड़क किनारे रोक दिया।

इसके बाद सभी यात्रियों को जल्द से जल्द बस से नीचे उतार दिया गया। चालक की सूझबूझ और समय रहते किए गए प्रयासों के कारण बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

आग के कारण बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन