12th October 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें दैनिक राशिफल, करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल

पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

Advertisment

चलती कार में अचानक लगी आग : देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलकर खाक

Media Yodha Desk Thu, Apr 23, 2026

महासमुंद : जिले के सरायपाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पदमपुर रोड स्थित गुरु नानक चौक के पास अचानक एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक अंदेशा शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं नगर पालिका की दमकल वाहन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि कार सवार खेम लाल साहू (पिता अंगार साहू) ग्राम दुलारपाली, सरायपाली का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन