29th June 2026

BREAKING NEWS

माओवादियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में छिपा 6 टन सामान बरामद

शादी का झांसा देकर 1 करोड़ की ठगी! सिया ने प्रेमी चेतन को पहुंचाई रकम, नया खुलासा

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खूनी संघर्ष, 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

Advertisment

Sachin Tendulkar In Bastar CG : सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में बड़ा बदलाव, छिंदनार गांव में अब सीएम साय भी नहीं होंगे साथ

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

Sachin Tendulkar In Bastar CG : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर आज दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार गांव पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके दौरे में अंतिम समय में बड़ा बदलाव सामने आया है. पहले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उनके साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है. इस बदलाव की पुष्टि दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश धुर्व ने की है.

सचिन तेंदुलकर नए खेल मैदान का करेंगे लोकार्पण

पहली बार दंतेवाड़ा पहुंच रहे सचिन तेंदुलकर का यह दौरा जिले के लिए खास माना जा रहा है. वे Indravati River के तट पर बसे छिंदनार गांव में बने नए खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे और स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेंदुलकर को गीदम के पास पनेड़ा स्टेडियम का उद्घाटन और जावंगा ऑडिटोरियम में बच्चों से संवाद भी करना था. हालांकि अब समय की कमी के चलते इन कार्यक्रमों के रद्द होने की संभावना जताई जा रही है. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, उनका फोकस अब केवल छिंदनार कार्यक्रम पर रहेगा.

खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

यात्रा को लेकर जानकारी यह भी सामने आई है कि सचिन तेंदुलकर Jagdalpur एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से छिंदनार गांव के लिए रवाना होंगे. यहां तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी चैम्पियन संस्था द्वारा तैयार किए गए खेल मैदान का उद्घाटन किया जाएगा. प्रशासन ने इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. स्थानीय बच्चों और खेल प्रेमियों में सचिन को करीब से देखने और उनसे मिलने को लेकर जबरदस्त उत्साह है. यह दौरा दंतेवाड़ा की खेल प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा साबित हो सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन