15th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

CG Crime : सरेआम चाकू से हमला, 3 बदमाशों ने युवक के पेट में घोंपा चाकू, CCTV में कैद वारदात

Media Yodha Desk Sun, Jan 25, 2026

अंबिकापुर : शहर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले 3 महीने में चाकूबाजी की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें एक युवती की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घटनाओं में लोग घायल हुए हैं। इसी बीच शहर के मायापुर स्थित चाय दुकान में स्कूटी सवार 3 युवकों ने एक युवक के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ऑपरेशन किया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर के मायापुर चांदनी चौक स्थित विनोद चाय दुकान में ऋतिक जायसवाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान स्कूटी में सवार होकर 3 युवक आए और उससे बहसबाजी शुरु कर दी। देखते ही देखते एक युवक ने चाकू निकालकर ऋतिक के पेट में घोंप  दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए।

चाकू के वार से युवक वहीं गिरकर लहूलुहान हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती  कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है। जिन युवकों ने चाकू मारा, उनकी पहचान सत्यम सोनकर, आयुष व एक अन्य के रूप में हुई है।

पुरानी रंजिश को लेकर मारा चाकू

चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल ऋतिक के दोस्त आनंद गुप्ता का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानता है। उसने बताया कि पूर्व में किसी बात को लेकर युवकों का ऋतिक से विवाद हुआ था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरु कर दी है। चाकूबाजी (Knife attack) की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन