8th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

Indian Railway : त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, 7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Media Yodha Desk Sat, Oct 31, 2026

रायपुर: दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार की ओर जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही सात पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला

रेलवे के अनुसार, 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक बिहार की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना होंगी। इनमें शामिल हैं:

  • 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस

  • 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

  • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस

इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री गुढ़ियारी साइड के प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर-7 तक पहुंच सकेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान ट्रेन के प्रस्थान से पहले सही प्लेटफॉर्म पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

त्योहारी सीजन में यात्रियों को अधिक जगह उपलब्ध कराने के लिए 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक सात पैसेंजर ट्रेनों में अस्थायी रूप से दो-दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे छोटे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

अतिरिक्त कोच जिन ट्रेनों में लगाए जाएंगे, उनकी सूची इस प्रकार है:

  • 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर

  • 58202 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर

  • 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर

  • 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर

  • 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर

  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर

रेलवे के इन इंतजामों से त्योहारों के दौरान यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी और ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन