10th May 2026

BREAKING NEWS

RCB खिलाड़ियों को भाया छत्तीसगढ़ी स्वाद, कांदा भाजी और तीखुर शरबत का लिया मजा

बारात जाने निकले थे युवक, पिकअप में हुआ खूनी संघर्ष; चाकू मारकर एक की हत्या, दूसरा गंभीर

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का छापा; आरोपी गिरफ्तार

“जनगणना फालतू है…” कहकर जनगणना टीम पर भड़का युवक, शिक्षिका से की बदसलूकी और मारपीट, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

VIP चौक पर चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बस

Advertisment

Free Trade LPG : प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, अब मात्र 5 किलो एलपीजी कनेक्शन आसानी से उपलब्ध होगा

Media Yodha Desk Tue, Apr 14, 2026

Free Trade LPG: बस्तर जिले में प्रवासी मजदूरों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एक अहम जनहितकारी पहल शुरू की है। इस निर्णय के तहत अब जिले में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) गैस सिलेंडर सुलभ और आसान प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कदम खासतौर पर उन मजदूरों के लिए राहत भरा है, जो अस्थायी रूप से बस्तर में रहकर काम करते हैं और सुरक्षित ईंधन तक उनकी पहुंच सीमित रहती है। खाद्य शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों की रोजमर्रा की रसोई संबंधी समस्याओं को दूर करना और उन्हें सुरक्षित एवं स्वच्छ ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

अब तक कई मजदूर लकड़ी, कोयला या अन्य असुरक्षित साधनों पर निर्भर रहते थे, जिससे न केवल स्वास्थ्य पर असर पड़ता था बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। ऐसे में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। प्रशासन ने इस योजना को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रक्रिया को बेहद आसान रखा है। प्रवासी मजदूरों को केवल अपना आधार कार्ड और श्रम विभाग द्वारा जारी श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र संबंधित गैस एजेंसी के पास प्रस्तुत करना होगा।

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उन्हें नया कनेक्शन या रिफिल सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद श्रमिकों तक ही पहुंचे। इसके साथ ही प्रशासन ने सभी गैस वितरकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्हें अपने स्टॉक और दैनिक बिक्री का नियमित ब्यौरा देना अनिवार्य किया गया है, ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन