16th October 2026

BREAKING NEWS

‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाले के किरदार में छाए एक्टर

छत्तीसगढ़ में पूर्व सरपंच के निवास पर वन विभाग का छापा, लाखों की अवैध सागौन लकड़ी बरामद

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ा दीपावली अवकाश, अब इस तारीख तक नहीं लगेंगी कक्षाएं

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम? जानें नया नियम

ग्रामोद्योग विभाग का बड़ा फैसला

Advertisment

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा : युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

Media Yodha Desk Fri, Oct 16, 2026

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आकाशवाणी चौक स्थित उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए बिल्डिंग पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच एक युवक ने साहस दिखाते हुए बिल्डिंग पर चढ़कर छात्रा को सुरक्षित बचा लिया।

जशपुर की रहने वाली है छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा जशपुर जिले की रहने वाली है और अंबिकापुर के मिशनरी स्कूल के छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा को बिल्डिंग पर चढ़ा देखकर मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्कूल प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

युवक ने बिल्डिंग पर चढ़कर बचाई जान

इसी दौरान एक युवक बिल्डिंग पर चढ़ा और छात्रा को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

आत्महत्या की कोशिश की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन