11th October 2026

BREAKING NEWS

पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

Advertisment

Train Cancelled : रेल यात्रियों के लिए अलर्ट, 17 और 19 अप्रैल को 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द, निपनिया-भाटापारा सेक्शन में चल रहा काम

Media Yodha Desk Thu, Apr 16, 2026

Train Cancelled : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को मेमू लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर जोन में तीसरी और चाथी लाइन के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डवलमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द रहने वाली गाड़ियां

  • 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

  • 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

  • 17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन