15th May 2026

BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे 10

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

Advertisment

CG Job Fair : रायपुर में 3 दिन का मेगा रोजगार मेला, 15,000 पदों पर सीधी भर्ती; पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री

Media Yodha Desk Tue, Jan 27, 2026

CG Job Fair: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में 29 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार रोजगार मेले में प्रवेश एडमिट कार्ड के जरिए दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर लागू की जा रही है, ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी रहे। रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह मेला एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

अब तक रोजगार मेलों में अव्यवस्था और भारी भीड़ की तस्वीरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार पूरा आयोजन डिजिटल, व्यवस्थित और पारदर्शी होगा। केवल वही अभ्यर्थी मेले में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है।

एडमिट कार्ड से मिलेगी एंट्री

रोजगार विभाग के अनुसार, सभी पंजीकृत आवेदकों को प्रवेश पत्र  जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी जब ई-रोजगार पोर्टल या एप पर अपनी योग्यता और पसंदीदा कंपनी का चयन करेंगे, तो उन्हें यह जानकारी मिल जाएगी कि इंटरव्यू किस दिन, किस समय और किस कक्ष में होगा। इससे युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा और चयन प्रक्रिया तेज होगी।

56 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण

इस रोजगार महाकुंभ को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 जनवरी तक कुल 56,608 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर सबसे आगे रहा, जहां से 5,211 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद दुर्ग जिले से 4,142 और राजधानी रायपुर से 4,092 युवाओं ने रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन