26th September 2026

BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित... जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम

Advertisment

बीजापुर में नक्सलियों का आतंक : 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

Media Yodha Desk Fri, Aug 29, 2025

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है. माओवादियों ने जिलापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर ही एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. हालांकि मौके पर नक्सलियों द्वारा कोई पर्चा नहीं छोड़ा गया है. मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेश कोरसा (27 वर्ष), पिता लछु कोरसा, निवासी ग्राम मनकेली के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. 

वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि फिलहाल इसे अज्ञात लोगों द्वारा की गई हत्या माना जा रहा है. मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन