10th May 2026

BREAKING NEWS

RCB खिलाड़ियों को भाया छत्तीसगढ़ी स्वाद, कांदा भाजी और तीखुर शरबत का लिया मजा

बारात जाने निकले थे युवक, पिकअप में हुआ खूनी संघर्ष; चाकू मारकर एक की हत्या, दूसरा गंभीर

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का छापा; आरोपी गिरफ्तार

“जनगणना फालतू है…” कहकर जनगणना टीम पर भड़का युवक, शिक्षिका से की बदसलूकी और मारपीट, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

VIP चौक पर चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली पूरी बस

Advertisment

14 April 2026 Holiday : छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को पब्लिक हॉलिडे घोषित, स्कूल-दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

Media Yodha Desk Mon, Apr 13, 2026

14 April 2026 Holiday : इस सप्ताह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर जयंती मनाया जाएगा। इसे लेकर केंद्र सरकार ने देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में जगह जगह स्थापित डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। पूरा प्रदेश इस दिन को सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर

सार्वजनिक अवकाश का लाभ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार बैंक व स्कूल भी बंद रहेंगे। इन कर्मचारियों को भी सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेेगा। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (DoPT) ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। जिसमें 14 अप्रैल को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। मंत्रालय ने सभी विभागों और संबंधित इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की जानकारी समय रहते सभी कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए।

किन-किन संस्थानों में रहेगा अवकाश

सरकार द्वारा घोषित इस अवकाश का लाभ देशभर के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। सभी मंत्रालय, विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) और औद्योगिक प्रतिष्ठान इस आदेश के दायरे में आएंगे। ऐसे में 14 अप्रैल को सरकारी कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि आवश्यक सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी।

वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल कर्मचारियों को 107 दिनों की छुट्टियां मिलेगी। पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट गजट में पब्लिश कर दिया गया है। सरकारी ऑर्डर के मुताबिक, इस साल18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन