16th July 2026

BREAKING NEWS

माय भारत पोर्टल पर फ्री रजिस्ट्रेशन, करियर को मिलेगी नई दिशा

अमेरिकी सीनेट में अटका 96 लाख करोड़ रुपये का डिफेंस बिल

नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा, PCC चीफ बैज के नेतृत्व में राजभवन कूच

'यूथ आइकन बनने लायक नहीं...' समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 3 लाख का जुर्माना

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होंगे ठेके पर, इलाज महंगा होने की आशंका

Advertisment

CG Crime News : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 नाबालिग फरार, दरवाजे की रॉड तोड़ ऊंची दीवार फांदकर भागे

Media Yodha Desk Wed, Jul 15, 2026

CG Crime News: सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। इस घटना से संप्रेक्षण गृह के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने बाल संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर फरार होने की योजना बनाई। देर रात सभी 13 बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हों। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस समय पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी बालक आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन