25th June 2026

BREAKING NEWS

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच

रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

युवाओं को मिलेगा नया अवसर

Advertisment

Gold Price Today : सोना ₹100,000 से फिसलकर ₹93,393 पर आया, चांदी हुई महंगी | जानें लेटेस्ट रेट्स

नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹968 की गिरावट के साथ ₹93,393 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जो पहले ₹94,361 थी। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में ₹86 की बढ़त दर्ज की गई और यह ₹94,200 प्रति किलो हो गई है।

हफ्तेभर में ₹2,200 तक टूटा सोना, अप्रैल में छू चुका था ₹1 लाख का स्तर

बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत ₹2,200 तक गिर चुकी है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब कीमतें इससे लगभग ₹6,600 नीचे हैं।

विभिन्न कैरेट के हिसाब से लेटेस्ट गोल्ड रेट्स:

  • 22 कैरेट सोना: ₹91,115 / 10 ग्राम

  • 20 कैरेट सोना: ₹83,120 / 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना: ₹75,650 / 10 ग्राम

वायदा बाजार में दिखी तेजी, लेकिन कीमतें अभी भी ₹93,000 के पास

वायदा बाजार (MCX) में 5 जून के डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 1% की तेजी देखी गई और यह ₹93,215 तक पहुंच गया है। हाजिर बाजार में गिरावट के बावजूद वायदा बाजार में मजबूती बनी हुई है।

गिरावट की वजह: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, ग्लोबल प्राइस में भी नरमी

सोने की कीमत में गिरावट की मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट है। शुक्रवार को रुपया 40 पैसे की तेजी के साथ 84 के स्तर से नीचे पहुंच गया, जो कि पिछले 7 महीनों में सबसे मजबूत स्तर है।

वहीं, ग्लोबल गोल्ड प्राइस भी कमजोर हुआ है। 22 अप्रैल को $3,500 प्रति औंस तक पहुंचने के बाद फिलहाल यह $3,265 प्रति औंस के करीब बना हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन