9th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

Gold Silver Rate Today : आज 24 नवंबर 2025 को सोने-चांदी के दाम में भारी उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव

Media Yodha Desk Mon, Nov 24, 2025

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में बड़ा उछाल आया है और इसने लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए हैं. वहीं दिवाली के बाद से गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. पिछले हफ्ते की बात करें तो सोने-चांदी के दाम 8,300 रुपये तक गिरे हैं. खास तौर से चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई है.

24 नवंबर, 2025 को सोने का भाव 1,600 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 1,23,150 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जबकि चांदी में 8,200 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई है और ये 1,51,000 रुपये/किलो के करीब चल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. कॉमेक्स पर भी सोने की कीमत कम होकर 4,080 डॉलर/औंस और चांदी की कीमत कम होकर करीब 50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

एक हफ्ते में दिखी बड़ी गिरावट 

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है और दाम करीब 8,300 रुपये तक कम हो गए हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,146 रुपये है, जबकि एक हफ्ते पहले ये 1,24,794 रुपये थी. ये सोने की कीमत में 1,648 रुपये की गिरावट दिखाता है. 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव करीब 2,500 रुपये कम होकर 1,12,802 रुपये/ 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,14,311 रुपये था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 93,596 रुपये/ 10 ग्राम से करीब 1,200 रुपये कम होकर 92,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इसी एक हफ्ते के भीतर चांदी की कीमत 8,238 रुपये कम होकर 1,51,129 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,59,367 रुपये प्रति किलो थी.

इन वजहों से कम हुई सोने-चांदी की कीमतें?

सोने और चांदी की कीमतों में कमी की एक वजह वैश्विक स्तर पर तनाव कम होना. वहीं, अमेरिकी सरकार की ओर से कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर टैरिफ कम होने से भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है. इसके अलावा अमेरिका में दिसंबर में ब्याज दर कटौती की कम संभावना ने भी सोने पर दबाव बढ़ाना काम किया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन