3rd October 2026

BREAKING NEWS

कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को सेहत को लेकर रहना होगा सावधान; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेग

Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

Advertisment

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 19 दिसंबर को जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Media Yodha Desk Fri, Dec 19, 2025

Gold Rate Today: इस साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है, जिसने निवेशकों का रुझान शेयर बाजार से हटाकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर मोड़ दिया है. जहां चांदी ने साल भर में करीब 135 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है, वहीं सोना भी लगातार नई ऊंचाइयों को छूता रहा है. हालांकि शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सर्राफा बाजार में हल्की नरमी देखने को मिली.

आपके शहर का ताजा भाव-

चांदी जहां 2,11,100 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है, वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,34,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,23,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता नजर आया, जिसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है, जबकि अहमदाबाद में यह 1,34,900 रुपये और पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु व कोलकाता में 1,34,850 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है.

इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली और जयपुर में 1,23,760 रुपये, अहमदाबाद में 1,23,660 रुपये और पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु तथा कोलकाता में 1,23,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की आपूर्ति से जुड़े संकेत अहम हैं. स्विस कस्टम्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में स्विट्जरलैंड से सोने के निर्यात में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो फरवरी के बाद भारत को होने वाले शिपमेंट में सबसे बड़ी कमी मानी जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन