24th September 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में शासकीय राशि के अनाधिकृत अंतरण का मामला, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Advertisment

मुंगेली पुलिस की इंसानियत : सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर मिली मदद, बची जान

Media Yodha Desk Sun, Jul 26, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में जिले में डायल-112 सेवा द्वारा आम नागरिकों को त्वरित एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

दिनांक 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12:56 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि सल्फा चौक, सरगांव के पास एक व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मात्र 02 मिनट में 12:58 बजे मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की दूरी लगभग 02 किलोमीटर थी।

मौके पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम बसंत पाटले, पिता बग्गू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेवती, बिल्हा, जिला बिलासपुर बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने ससुर के साथ मोटरसाइकिल से बिल्हा से संबलपुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे दौरा आने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसके सिर, आंख के ऊपर तथा पैर में चोटें आई थीं।
डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए घायल को सुरक्षित वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

महत्वपूर्ण भूमिका डायल-112 ड्यूटी स्टाफ : आरक्षक 429 सूरज कुमार धुरी,चालक साहेब लाल नवरंग की रही।

मुंगेली पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन