14th May 2026

BREAKING NEWS

कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में भड़की आग

4 हत्याओं का सनसनीखेज खुलासा! बेटे ने ही परिवार को उतारा मौत के घाट, संपत्ति के लिए रची खौफनाक साजिश

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट! 300 से ज्यादा पंप बंद, रातभर पेट्रोल के लिए लाइन में खड़े रहे लोग

RCB vs KKR मैच में बवाल! रायपुर स्टेडियम के गेट तोड़कर अंदर घुसी बेकाबू भीड़

शिक्षाकर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, समान वेतनमान की मांग खारिज

Advertisment

Is It Safe To Charge Phone During Thunderstorm : आंधी-तूफान में फोन चार्ज करना कितना सुरक्षित? जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Media Yodha Desk Thu, May 14, 2026

Is It Safe To Charge Phone During Thunderstorm: मई का महीना चल रहा है और इन दिनों देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान आना सामान्य बात है. कई लोग आंधी-तूफान के बीच भी अपने फोन को चार्ज लगा देते हैं. ऐसा करना इसलिए भी जरूरी समझा जाता है क्योंकि तूफान के बाद पावर सप्लाई ठप्प होने की संभावना रहती है, लेकिन क्या ऐसी स्थिति में फोन चार्ज करना सेफ है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंधी-तूफान की स्थिति में फोन को चार्जिंग पर लगाने से बचना चाहिए. भले ही इसकी बैटरी डिस्चार्ज होने वाली है, लेकिन इसे चार्जिंग पर डालना सुरक्षित नहीं माना जाता.

यह स्थिति और भी खतरनाक

अगर आंधी-तूफान के साथ बिजली भी चमक रही है तो फोन को चार्जिंग पर लगाना और भी खतरनाक हो सकता है. दरअसल, ऐसी स्थिति में फोन को चार्ज करना फोन के साथ-साथ आपको भी नुकसान पहुंचा सकता है. लाइटनिंग सेफ्टी के एक्सपर्ट्स का कहना है कि आसमान में कड़कने वाली बिजली जब जमीन पर गिरती है तो यह तार और इस जैसी चीजों को फॉलो करती है. इसका मतलब है कि अगर आसमानी बिजली आपके आसपास किसी बिजली के खंभे पर गिरती है तो बिजली से कनेक्टेड सारी चीजों में अचानक से वॉल्टेज बढ़ जाएंगे और आपके सारे डिवाइस खराब हो सकते हैं. कई मामलों में डिवाइसेस में आग लगने और करंट आने का भी डर रहता है.

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

अगर आपको आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की स्थिति में फोन को चार्ज करने की जरूरत पड़ जाए तो कुछ सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसी स्थिति में आप लैपटॉप या पावर बैंक आदि से अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं. बस यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आप जिस भी सोर्स से अपना फोन चार्ज कर रहे हैं, वह दीवार में लगे पावर सॉकेट से कनेक्टेड नहीं होना चाहिए. इस तरह आप आसमानी बिजली गिरने पर होने वाले नुकसान से आसानी से बच सकते हैं. इसके अलाव एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि अगर बिजली चमकने या आंधी-तूफान आने का अनुमान हो तो फोन और दूसरे डिवाइसेस को पहले ही चार्ज करके रख लेना चाहिए.

बिजली चमकने लगे तो कर लें ये काम

अगर मौसम खराब है और आसमान में बिजली चमक रही है तो वॉल सॉकेट से सारे अप्लायसेंस हटा दें. टीवी से लेकर गेमिंग कंसोल और फ्रिज से लेकर किचन में लगी चिमनी तक सभी को अनप्लग कर दें. इससे आप भारी नुकसान से बच सकते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन