10th April 2026

BREAKING NEWS

सरेंडर कर चुके नक्सली अब सिखाएंगे IED से निपटने की तकनीक, सुरक्षा बलों को मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियो में पुलिसकर्मी पैसे लेते पकड़े गए, SI समेत दो निलंबित

सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 15 ग्रामीण गंभीर घायल, इलाके में मचा हड़कंप

खुद ही जाल में फंसा शिकारी! दुर्लभ गिलहरी के शिकार का वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह

708 करोड़ में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, 90.5 किमी मार्ग को मंजूरी708 करोड़ में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, 90.5 किमी मार्ग क

Advertisment

Data Hungry Apps : सावधान! ये खतरनाक ऐप्स चुरा रहे हैं आपका डेटा, अभी करें डिलीट

Media Yodha Desk Tue, Apr 7, 2026

Data Hungry Apps: आजकल हर काम के लिए ऐप्स आ गए हैं. खाना मंगाने से लेकर डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने तक सारे काम ऐप्स के जरिए हो जाते हैं. इस कारण हमारे फोन ऐप्स से भरे होते हैं. इनमें से कई ऐसे होते हैं, जिन्हें हम कई महीनों में एकाध बार ही यूज करते हैं. इनमें से कई ऐप्स ऐसे भी होते हैं, जो चुपचाप आपका डेटा चुराते रहते हैं. दरअसल, ये अपनी ऐप्स जरूरत से ज्यादा परमिशन ले लेते हैं और फिर लगातार यूजर्स के डेटा को एक्सेस करते रहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि Data Hungry Apps कौन-सी होती हैं, जिन्हें आपको रिमूव कर देना चाहिए?

ये हैं सबसे ज्यादा Data Hungry Apps

टॉर्च ऐप्स- इन-बिल्ट टॉर्च होने के बावजूद कई लोग टॉर्च के लिए एक्स्ट्रा ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. अगर आपके फोन में भी ऐसी ऐप्स हैं तो उसे तुरंत डिलीट कर दें. दरअसल, ऐसी कई ऐप्स ऐसा डेटा कलेक्ट करते हुई पाई गई थीं, जिनकी उन्हें जरूरत नहीं थी. कई ऐप्स कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की भी परमिशन मांग लेती है, जबकि इन्हें इस फंक्शन की कोई जरूरत नहीं होती.

हेल्थ ऐप्स- अगर आपके फोन में कोई एक्स्ट्रा हेल्थ ऐप है तो उसे डिलीट कर दें. स्लीप एनालिसिस और स्टेप काउंटिंग जैसी ऐप्स भले ही प्रैक्टिकल लगती हैं, लेकिन ये भी डेटा एक्सेस के लिए गैर-जरूरी परमिशन ले लेती हैं. इसके अलावा इन्हें लगातार लोकेशन ट्रैकिंग की भी जरूरत पड़ती है. ये ऐप्स यूजर्स का डेटा कलेक्ट कर इंश्योरेंस और फार्मा कंपनियों को बेचती हैं.

नेविगेशन ऐप्स- नेविगेशन के लिए फोन में गूगल मैप्स या ऐप्पल मैप्स प्रीलोड आते हैं. अगर आपके फोन में इन ऐप्स के अलावा भी नेविगेशन के लिए कोई ऐप है तो उसे रिमूव कर दें. दरअसल, सारी नेविगेशन ऐप्स आपकी लोकेशन हिस्ट्री को स्टोर करती हैं और आपका मूवमेंट प्रोफाइल भी तैयार कर लेती हैं, जो प्राइवेसी के लिहाज से सुरक्षित नहीं है.

शॉपिंग ऐप्स- अमेजन और SHEIN जैसी ऐप्स पर लगातार जरूरत से ज्यादा परमिशन लेने के आरोप लगते रहे हैं. गौर करने पर आपने पाया होगा कि आप जिस प्रोडक्ट्स को खरीदने की बात करते हैं, थोड़ी ही देर बाद स्क्रीन पर उससे जुड़ी एड आने लगती हैं. सारी कंपनियां माइक्रोफोन की एक्सेस न होने का दावा करती हैं, लेकिन लोकेशन डेटा, सर्च क्वेरीज और पर्चेज हिस्ट्री से ये कंपनियां आपकी पसंद का अंदाजा लगा लेती हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन