9th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

ChatGPT यूजर्स सावधान : एक छोटी गलती और आपका अकाउंट हो सकता है पूरी तरह खाली

Media Yodha Desk Sat, Mar 7, 2026

ChatGPT Use: आजकल लोग घर से लेकर ऑफिस तक के काम के लिए ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट्स का यूज करने लगे हैं. अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो ChatGPT से काम लेते समय एक सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप एआई से पासवर्ड क्रिएट करवाना चाहते हैं तो ChatGPT समेत किसी भी चैटबॉट पर भरोसा न करें. एक रिसर्च के मुताबिक, अपने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए एआई से पासवर्ड करवाना भारी पड़ सकता है क्योंकि एआई मॉडल बार-बार ऐसे पासवर्ड जनरेट करते हैं, जिनका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है.

पासवर्ड क्रिएट करने में यह गलती करती है एआई

एक स्टडी में सामने आया कि ChatGPT, Claude और जेमिनी ने ऐसे पासवर्ड क्रिएट किए, जो देखने में तो स्ट्रॉन्ग थे, लेकिन असल में उनमें एक जैसा ही पैटर्न थे. Claude AI ने जो 50 पासवर्ड क्रिएट किए, उनमें से केवल 23 की यूनीक थे. K9#mPx$vL2nQ8wR पासवर्ड को 10 बार रिपीट किया गया. इसी तरह बाकी पासवर्ड में एक जैसी स्ट्रक्चर या कैरेक्टर्स यूज किए गए थे. इसके मुकाबले ChatGPT ने स्ट्रॉन्ग पासवर्ड क्रिएट किए, लेकिन उनमें भी पैटर्न एक जैसा था.

रैंडम चीजों के लिए न यूज करें एआई

पासवर्ड जैसी किसी रैंडम चीज के लिए एआई चैटबॉट को यूज न करने की सलाह दी जाती है. दरअसल, जब भी आप किसी चैटबॉट को प्रॉम्प्ट देते हैं तो उसका मोस्ट लाइकली जवाब देता है. इसे टेस्ट करने के लिए आप किसी भी चैटबॉट को कोई भी रैंडम नंबर क्रिएट करने के लिए कहें. बार-बार नई चैट में यह एक ही नंबर क्रिएट करेगा.

कमजोर पासवर्ड से खाली हो सकता खाता

आजकल मोबाइल से ही पूरी बैंकिंग चलती है. लोग अपने पैसों का हिसाब-किताब भी फोन पर ही रखते हैं. ऐसे में अगर आप बैंकिंग ऐप्स या इंटरनेट बैंकिंग के लिए कमजोर पासवर्ड यूज करेंगे तो इसका अंदाजा लगाना आसान हो जाता है. इसके अलावा साइबर अटैकर्स भी कमजोर या आसानी से अंदाजा लगाए जा सकने वाले पासवर्ड का यूज कर आपका अकाउंट साफ कर सकते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन