24th March 2026

BREAKING NEWS

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, भारी पुलिस बल तैनात

मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, रिटायर्ड हवलदार ने युवक को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

आम तोड़ने पर गार्ड की दरिंदगी, परिजनों की शिकायत के बाद एक्शन में प्रशासन

डोंगरगढ़ जाने वाले भक्तों को राहत, आज से शुरू स्पेशल ट्रेन सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल

व्हाट्सएप निवेश के नाम पर बड़ी ठगी, डॉक्टर के खाते से 37.5 लाख रुपये उड़ाए

Advertisment

Air Cooler Use Tips : कमरे के अंदर या बाहर? जानिए कूलर को सही जगह रखने का तरीका, मिलेगा AC जैसा ठंडक!

Media Yodha Desk Wed, Mar 18, 2026

Air Cooler Use Tips: गर्मी का सीजन आ गया है और अब चढ़ते पारे से राहत दिलाने के लिए कूलर की याद आएगी. उमस भरा मौसम आने से पहले कूलर एकदम AC जैसी कूलिंग देगा. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि कूलर को कमरे के अंदर या बाहर खिड़की के पास रखना चाहिए, जिससे एकदम ठंडी हवा आए. साथ ही कूलर की जाली को लेकर भी कुछ बातें जानना जरूरी है. आज हम आपके लिए कूलर के यूज से जुड़े कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब लेकर आए हैं.

कहां रखना चाहिए कूलर?

अगर आप ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं तो कमरे के अंदर रखकर कूलर चला सकते हैं. चूंकि, ग्राउंड फ्लोर ऊपर के मुकाबले ठंडा होता है तो कूलर ठंडी हवा देगा, लेकिन अगर आप ऊपर रहते हैं तो यह तरीका काम नहीं करेगा. दरअसल, ऊपर के फ्लोर पर गर्मी के कारण दीवारें और छत गर्म हो जाती हैं, जिससे कमरे का तापमान भी बढ़ जाता है. ऐसे में कमरे के अंदर रखा कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाएगा. अगर आप ऊपर के फ्लोर पर रहते हैं तो कमरे के बाहर दरवाजे या खिड़की में कूलर लगा लें. यह बाहर की ठंडी हवा को खींचकर कमरे को ठंडा कर देगा.

वेंटिलेशन के बिना नहीं मिलेगी हवा

कूलर की हवा का पूरा मजा लेने के लिए वेंटिलेशन होना जरूरी है. अगर वेंटिलेशन नहीं होगा तो कूलर ठीक तरह से अपना काम नहीं कर पाएगा. इसलिए हवा को आर-पार होने के लिए कमरे का दरवाजा या खिड़की को थोड़ा खोलकर रखें.

कूलिंग पैड्स का भी पड़ता है फर्क

कूलर में ठंडक के लिए घास वाली जाली के साथ-साथ आजकल हनीकॉम्ब स्टाइल जाली भी आने लगी है. भले ही आप इनमें से कोई भी यूज कर रहे हों, लेकिन ध्यान रहे कि ये ब्लॉक न हों. कई बार धूल-मिट्टी, खारे पानी या दूसरे कारणों से ये ब्लॉक हो जाती हैं. अगर ये जाली ब्लॉक हो गई है तो रिप्लेस कर लें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन