13th November 2026

BREAKING NEWS

52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

18 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, अनुपूरक बजट और अहम विधेयकों पर हो सकती है चर्चा

प्रदेश में बढ़ेगी ठंड या होगी बारिश? बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम से बदलेगा मौसम

साय सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा बोनस

Advertisment

बिना खाता खोले गिरे भारत के 3 विकेट : 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Media Yodha Desk Fri, Nov 13, 2026

क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में देखने को मिला। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों अपना खाता तक नहीं खोल सके। इतना ही नहीं, पहली बार वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर भी शून्य पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट झटककर भारत को मुश्किल में डाल दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम के नाम वनडे क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विल यंग के शानदार शतक की बदौलत 333 रन बनाए। इस तरह भारत को जीत के लिए 334 रनों का लक्ष्य मिला।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती ओवर में ही पूरा समीकरण बदल गया।

मैट हेनरी ने पहले ओवर में झटके तीन विकेट

न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर मैट हेनरी ने डाला। स्ट्राइक पर मौजूद रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्होंने चार गेंदों का सामना किया और ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वह भी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इस तरह मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में तीन विकेट चटका दिए और भारतीय टीम का स्कोर बिना कोई रन बनाए तीन विकेट हो गया।

16 साल बाद एक मैच में शून्य पर आउट हुए रोहित और कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक ही वनडे मुकाबले में शून्य पर आउट होना भी बेहद दुर्लभ संयोग है। इससे पहले साल 2010 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे मैच में दोनों बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

उस मुकाबले में विराट कोहली ने तीन गेंदों का सामना किया था, जबकि रोहित शर्मा दो गेंद खेलने के बाद आउट हो गए थे। हालांकि, उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 100 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वनडे इतिहास में पांचवीं बार एक टीम के तीन विकेट शून्य पर गिरे

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी टीम के शुरुआती तीन विकेट बिना कोई रन बनाए गिरने की घटना बेहद कम देखने को मिली है। इससे पहले साल 1983 में पाकिस्तान, 1997 में पाकिस्तान, 2003 में बांग्लादेश और 2026 में ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा हो चुका है।

अब इस सूची में भारतीय टीम का नाम भी शामिल हो गया है। खास बात यह है कि भारत के वनडे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब टीम ने बिना कोई रन बनाए अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए। मैट हेनरी की इस शानदार गेंदबाजी ने मुकाबले को शुरुआत में ही रोमांचक बना दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन