28th May 2026

BREAKING NEWS

राशन सिस्टम हुआ हाईटेक, AI और GPS से होगी PDS की निगरानी, CM साय ने जताई खुशी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल - 11 थाना प्रभारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी; देखें सूची

शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन गायब, सोना-चांदी और नकदी भी साथ ले गई; पति का आरोप - बॉयफ्रेंड संग भाग गई

जानिए कौन-सी पढ़ाई और स्किल्स हैं जरूरी

रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान थे 'डॉन 3' के लिए पहली पसंद, पहली दो फिल्मों में दिखाया कमाल, फिर तीसरी को क्यों कहा NO?

Advertisment

IPS RVRamya Bharathi : कौन हैं आईपीएस रम्या भारती, जो 10 साल की बच्ची के रेप के केस पर बात करते समय हंसीं

Media Yodha Desk Thu, May 28, 2026

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई। बेरहमी से की गई मासूम की हत्या की वारदात के बाद से जनता जमकर भड़की हुई है। इसी बीच मामले की जांच में जुटीं पुलिस अधिकारी IPS आरवी राम्या भारती विवादों में आ गईं हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां वह इस केस पर बात करने बुलाई गई प्रेस ब्रीफिंग के समय ठहाके मारकर हंसती हुईं नजर आ रहीं हैं।

क्या है विवाद

मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्याकांड को लेकर प्रेस ब्रीफिंग बुलाई गई थी। अब खबरें हैं कि पत्रकारों से बातचीत से पहले वहां मौजूद IPS भारती समेत अन्य पुलिस अधिकारी हंस रहे हैं। सोशल मीडिया वायरल हुए वीडियो में कोयंबटूर जोन की आईजी रम्या भारती के अलावा डीआईजी पी समिनातन और एसपी पवन कुमार रेड्डी भी नजर आ रहे हैं। अब इनकी हंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

कौन हैं IPS रम्या भारती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2008 से IPS की पारी की शुरुआत करने वालीं रम्या भारती केंद्रीय नियुक्तियों समेत कई अहम पदों पर रहीं। इनमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आने वाले BCAS यानी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी शामिल है। वह यहां उप महानिदेशक पद पर थीं। खबर है कि वह एविएशन सिक्योरिटी से जुड़े कई मंचों पर भारत की अगुवाई कर चुकी हैं। साथ ही वह कोलकाता की उपायुक्त, चेन्नई में जॉइंट कमिश्नर, कोयंबटू, मदुरै और तिरुवन्नामलाई जैसे जिलों में एसपी भी रह चुकी हैं।

https://twitter.com/i/status/2058873626297024833

परिवार को सौंपा शव

यह मामला 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, कथित यौन उत्पीड़न और हत्या से संबंधित है। बच्ची का शव 22 मई को सुलूर के कन्नामपलयम झील के किनारे मिला था, जिस पर चोटों के स्पष्ट निशान थे। 23 मई को जिला पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य संदिग्धों में से एक की पहचान 33 वर्षीय के कार्थी के रूप में हुई, जो परिवार का पड़ोसी था। दूसरे संदिग्ध की पहचान आर मोहन के रूप में हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन