26th May 2026

BREAKING NEWS

BMW का सनरूफ खोलकर हाईवे पर डांस करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

2 पिज्जा और 3 ब्राउनी रोज खाती थीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन

सावधान! नेल पॉलिश में छिपे केमिकल्स बन सकते हैं कैंसर की वजह, महिलाओं के लिए चेतावनी

Secret Messages रहेंगे Blur, सिर्फ Tap करने पर दिखेगा पूरा मैसेज

कचरे के ढेर में लगी आग ने मचाया तांडव, तीन दुकानें जलकर खाक

Advertisment

WhatsApp लाया कमाल का अपडेट : Secret Messages रहेंगे Blur, सिर्फ Tap करने पर दिखेगा पूरा मैसेज

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो Chatting का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp जल्द Spoiler Message फीचर लाने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने मैसेज को Blur Layer के पीछे छिपाकर भेज सकेंगे। सामने वाला व्यक्ति जब तक उस मैसेज पर Tap नहीं करेगा, तब तक उसे असली टेक्स्ट दिखाई नहीं देगा।

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है, जो Movies, Web Series, Cricket Match या Gaming से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय Spoiler से बचना चाहते हैं। कई बार Group Chats में लोग गलती से ऐसी जानकारी भेज देते हैं, जिससे दूसरों का मजा खराब हो जाता है। लेकिन नए फीचर के आने के बाद ऐसा होने की संभावना काफी कम हो सकती है। WhatsApp का यह फीचर फिलहाल Testing स्टेज में बताया जा रहा है और जल्द ही बीटा यूजर के लिए जारी किया जा सकता है।

ऐसे काम करेगा यह फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp Chat में एक नया Formatting Tool जोड़ सकता है।यूजर जिस Text को Spoiler बनाना चाहता है, उसे Select करके Hidden या Blur Format में भेज सकेगा। मैसेज भेजने के बाद सामने वाले को सिर्फ Blur Layer दिखाई देगी। यह फीचर खासतौर पर Group Chats के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है। आजकल OTT प्लेटफॉर्म्स और वेब सीरीज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई लोग सोशल मीडिया और WhatsApp पर तुरंत Spoiler शेयर कर देते हैं। नया फीचर ऐसे Spoilers को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं रहेगा। यूजर्स फोटोज और वीडियो के कैप्शन में भी Spoiler Blur लगा सकेंगे। इससे सेंसिटिव कंटेंट शेयर करना ज्यादा आसान हो जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp आगे चलकर फोटोज और वीडियो पर भी Spoiler Effect देने की तैयारी कर सकता है। यानि पूरा फोटो या वीडियो Blur रहेगा और Tap करने के बाद ही दिखाई देगा।

Demo Video ने बढ़ाई हलचल

इस फीचर का Demo Video सामने आने के बाद सोशल Media पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि यह फीचर Telegram और Discord जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह WhatsApp को भी ज्यादा Advanced बना सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन