25th September 2026

BREAKING NEWS

करियर, धन और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा शुक्रवार, जानें सभी राशियों का भविष्य

मुंगेली में शासकीय राशि के अनाधिकृत अंतरण का मामला, सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

Advertisment

UPI Transaction Failed? : Paytm, GPay, PhonePe या BHIM से पैसे कट गए तो ऐसे मिलेगा रिफंड

Google Pay (GPay), PhonePe, Paytm, BHIM जैसे UPI ऐप इस्तेमाल करते हुए कभी ऐसा हुआ है कि आप कोई पेमेंट करते हैं और ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। साथ ही, बैंक अकाउंट से पैसे भी कट जाते हैं? वहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि ट्रांजैक्शन बीच में अटक जाता है और आप दो बार पेमेंट करते हैं, कुछ देर बाद दोनों ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल हो जाता है। ऐसे में आपका पैसा वापस कैसे मिलेगा? आइए, जानते हैं...

UPI पेमेंट करते समय रखें ये ध्यान

कई बार ऐप या बैंक के सर्वर पर ज्यादा लोड होने की वजह से पेमेंट प्रोसेस नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में आपको पेमेंट करने से पहले थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। सर्वर की दिक्कत कुछ देर बाद ठीक हो जाती है, जिसके बाद आप पेमेंट को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान अगर पैसे कट भी गए तो कम से कम 24 घंटे का इंतजार करना चाहिए। फेल हुए ट्रांजैक्शन का पैसा बैंक अकाउंट में 24 घंटे से 72 घंटे के बीच अपने आप वापस आ जाता है।

हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि पैसा वापस नहीं आता है। ऐसे में आपको UPI एग्रीगेटर यानी ऐप के कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए। शिकायत दर्ज करने के बाद वो आपके ट्रांजैक्शन को एनालाइज करेंगे और वापस बैंक अकाउंट में भेज देंगे। हालांकि, इसके लिए आपको संयम बरतने की जरूरत है। अगर, ऐप से कोई मदद न मिले तो बैंक या फिर NPCI से संपर्क करें।

क्या करता है NPCI?

NPCI भारतीय रिजर्व बैंक के तहत काम करने वाली संस्था है, जो डिजिटल पेमेंट का पूरा हिसाब-किताब रखती है। यूपीआई ऐप्स एक एग्रीगेटर का काम करते हैं, लेकिन हर ट्रांजैक्शन को NPCI द्वारा ही मैनेज किया जाता है। NPCI के द्वारा बैंक को सिग्नल दिया जाता है, फिर ट्रांजैक्शन पूरा होता है। यह सब फ्रैक्शन ऑफ सेकेंड्स में होता है। NPCI को आप बैंक और यूपीआई ऐप्स के बीच की एक कड़ी कह सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन