2nd September 2026

BREAKING NEWS

बिना छतरी-रेनकोट घर से न निकलें! छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

नवलपुर दंपति दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

रिलैक्स के नाम पर सेहत से न करें खिलवाड़; डॉक्टर ने किया अलर्ट

Advertisment

'पद्मावत' के जौहर को लेकर स्वरा भास्कर का बयान वायरल : लोगों ने जमकर किया विरोध

Media Yodha Desk Wed, Sep 2, 2026

स्वरा भास्कर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छा जाती हैं। अब एक बार फिर स्वरा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' के 'जौहर' वाले सीन को लेकर सवाल खड़े किए। एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज के बाद भी संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था और फिल्म की कड़ी आलोचना की थी और अब एक बार फिर उन्होंने फिल्म के जौहर वाले सीन पर सवाल खड़े किए हैं। स्वरा ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने अपने उस बयान का बचाव किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जौहर' को फिल्म में जिस तरह दिखाया गया है, वह महिलाओं के प्रति गलत संदेश देता है।

क्या बोलीं स्वरा भास्कर?

स्वरा भास्कर ने 'इंडिया इंटरनेशनल सेंटर' में आयोजित एक इवेंट के दौरान बातचीत में पद्मावत के जौहर वाले सीन पर खुलकर चर्चा की और इसे लेकर एक बार फिर अपनी रुख साफ किया। एक्ट्रेस ने तर्क दिया कि इस तरह की फिल्में समाज में महिलाओं के प्रति ये धारणा मजबूत करती हैं कि अगर वह रेप विक्टिम हैं या उनके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्हें जीने  का अधिकार नहीं है। इससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे महिला का सम्मान केवल उसकी शारीरिक पवित्रता से ही जुड़ा है।

स्वरा भास्कर का बयान

स्वरा भास्कर ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'भगवान न करे कि मैं कभी भी रेप का शिकार होती, लेकिन अगर मेरे साथ कुछ गलत होता तो मुझे उनकी फिल्म क्या संदेश देती? यही कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे अपनी जान दे देनी चाहिए, मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए? आखिर आप हमारे समाज को क्या बताना चाहते हैं? यहां रेप की समस्या महामारी की तरह फैल चुकी है, तो क्या आप हमारे समाज की महिलाओं को ये मैसेज देना चाहते हैं कि जिनके साथ रेप हुआ है वो जीने के लायक नहीं हैं, उन्हें खुदकुशी कर लेनी चाहिए? वो इज्जतदार और बहादुर महिलाएं भी कहला सकती थीं? क्या रेप का मतलब महिला की जिंदगी का अंत है? ये बहुत ही आपत्तिजनक है।'

स्वरा भास्कर के बयान पर गुस्साए नेटिजंस

स्वरा भास्कर का बयान जैसे ही वायरल हुआ सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जताई। एक ने कहा कि इस तरह कमरे में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, जबकि उस समय की महिलाओं के लिए इससे जूझना बहुत मुश्किल था। वहीं एक ने उनके बयान को लेकर उनकी आलोचना की और कहा कि जौहर करने वाली महिलाएं अपने सम्मान और धर्म की रक्षा के लिए अडिग थीं।

स्वरा भास्कर को हुआ था डेंगू

स्वरा भास्कर अगस्त महीने की शुरुआत में अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा में रहीं। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह डेंगू से जूझ रही हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह हॉस्पिटल के बेड में नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन