26th September 2026

BREAKING NEWS

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें धन, करियर, परिवार और सेहत का हाल

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

Advertisment

Government Job 2026 : AIIMS में Senior Resident के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

Media Yodha Desk Sun, Sep 6, 2026

Government Job 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर ने 72 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद विभिन्न क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल विभागों में भरे जाएंगे। संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच. डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र, शुल्क भुगतान रसीद और जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां 17 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा करनी होंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभाग/विशेषज्ञता

आवश्यक योग्यता

कार्डियोलॉजी (हृदय रोग)

एमडी - जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स

कार्डियोथोरेसिक सर्जरी

एमएस - जनरल सर्जरी

एंडोक्राइनोलॉजी (हार्मोन संबंधी रोग)

एमडी - जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स

मेडिकल हेमेटोलॉजी (रक्त रोग)

एमडी - जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स

मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी

एमडी - जनरल मेडिसिन

मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कैंसर रोग)

एमडी - जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स

नियोनेटोलॉजी (नवजात शिशु चिकित्सा)

एमडी - पीडियाट्रिक्स

नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग)

एमडी - जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स

न्यूरोलॉजी (तंत्रिका रोग)

एमडी - जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स

न्यूरोसर्जरी

एमएस - जनरल सर्जरी

पल्मोनरी मेडिसिन (फेफड़ों की चिकित्सा)

एमडी - जनरल मेडिसिन या पल्मोनरी मेडिसिन

सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी

एमएस - जनरल सर्जरी

अन्य जरूरी पात्रता शर्तें

  • उम्मीदवार ने संबंधित योग्यता परीक्षा पास कर ली हो या अंतिम तिथि तक डिग्री पूरी कर ली हो।

  • अगर योग्यता परीक्षा का रिजल्ट 17 सितंबर 2026 के बाद जारी होता है, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

  • उम्मीदवार ने किसी सरकारी चिकित्सा संस्थान में 3 साल की सीनियर रेजिडेंसी पूरी नहीं की हो। पहले की गई सीनियर रेजिडेंसी की अवधि को 3 साल की अवधि में से घटाया जाएगा।

  • केंद्र या राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी या स्वायत्त संस्था में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय एनओसी देना होगा।

  • उम्मीदवार को किसी भी अदालत ने दोषी न ठहराया हो।

  • एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर हर पद के लिए अलग आवेदन करना होगा।

एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 17 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

इतना लगेगा शुल्क?

एम्स नागपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये है, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले AIIMS नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।

  • Senior Resident Recruitment 2026 की अधिसूचना और आवेदन लिंक खोलें।

  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।

  • मांगे गए दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

  • भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांचकर फॉर्म Submit करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन