5th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में बिजली संकट का खतरा! NTPC की सभी 7 यूनिट बंद

ट्रेन में शराब की बोतल ले जा सकते हैं या नहीं? जानिए रेलवे का नियम

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! राजधानी का तापमान 6 डिग्री बढ़ा, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

‘साइबर जागृति अभियान’ से हजारों नागरिक हुए जागरूक

ब्रश करते हुए फोन पर देखें मुंह के अंदर का पूरा नजारा, Dyson ने किया लॉन्च

Advertisment

BOB SO Recruitment 2026 : स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी डिटेल

Media Yodha Desk Sat, Sep 5, 2026

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 04 सितंबर से शुरू कर दी गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के जरिये चयन किया जाएगा। इसके साथ ही फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 24 सितंबर तक का समय दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए इतनी होनी चाहिए उम्र

वेल्थ एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

जरूरी पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये कुल 1100 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए 1000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद आरक्षित है।

रजिस्ट्रेशन फीस

जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 850 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला: 175 रुपये

कितनी मिलेगी सैलरी

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों का प्रतिमाह वेतनमान उनके पद के आधार पर दिया जाएगा, जो इस प्रकार है।

JMG/S – I: 48,480 रुपये से लेकर 67,160
MMG/S – II: 64,820 रुपये से लेकर 93,960

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन