24th October 2026

BREAKING NEWS

‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

Advertisment

रणबीर कपूर को पसंद हैं साउथ की फिल्में : साईं पल्लवी ने खोला राज, ‘अमरन’ से ‘महाराजा’ तक सब देख चुके हैं एक्टर

Media Yodha Desk Sat, Oct 24, 2026

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में चेन्नई में फिल्म की टीम एक खास म्यूजिकल इवेंट में शामिल हुई, जहां फिल्म के साउंडट्रैक का जश्न मनाया गया। इस संगीत को ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश भी मौजूद रहे। इसी दौरान साईं पल्लवी ने रणबीर की पसंद और उनके साथ काम करने के अनुभव से जुड़े दिलचस्प खुलासे किए।

तमिल फिल्मों पर रणबीर कपूर की खास नजर

साईं पल्लवी ने बताया कि रणबीर कपूर को तमिल सिनेमा में काफी दिलचस्पी है। वह न सिर्फ तमिल फिल्मों को देखते हैं, बल्कि नई रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी भी रखते हैं। साईं के मुताबिक, जब भी रणबीर उनसे मिलते हैं, तो अक्सर तमिल फिल्मों को लेकर बातचीत करते हैं।

साईं ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ है, जब उन्होंने खुद किसी नई तमिल फिल्म को नहीं देखा होता, लेकिन रणबीर को उसके बारे में पहले से जानकारी होती है। उन्होंने विजय सेतुपति की फिल्मों का जिक्र करते हुए बताया कि रणबीर ने ‘अमरन’ और ‘महाराजा’ जैसी फिल्मों को भी देखा है और उन्हें इन फिल्मों के बारे में काफी कुछ पता है।

‘रणबीर के दिमाग में तमिल फिल्मों की पूरी लाइब्रेरी’

साईं पल्लवी ने रणबीर की इस दिलचस्पी की तारीफ करते हुए कहा कि वह फिल्मों को ध्यान से देखते हैं और उनकी सराहना भी करते हैं। उनके मुताबिक, रणबीर के लिए ऐसा करना कोई मजबूरी नहीं है, बल्कि उन्हें दूसरी भाषाओं की फिल्मों को देखना और उनके बारे में चर्चा करना पसंद है।

साईं ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रणबीर के दिमाग में तमिल फिल्मों की पूरी लाइब्रेरी मौजूद है। उनके इस खुलासे से पता चलता है कि रणबीर केवल हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी उनकी गहरी रुचि है।

‘रामायण’ में रणबीर का दिखेगा अलग अंदाज

साईं पल्लवी ने रणबीर कपूर के अभिनय की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने रणबीर को ‘बर्फी’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में देखा है, लेकिन ‘रामायण’ में उनका एक नया पक्ष सामने आएगा।

साईं के अनुसार, भगवान राम के किरदार में रणबीर की आंखों में एक अलग तरह की शांति दिखाई देती है। उन्होंने इस फिल्म में रणबीर के साथ काम करने को लेकर भी खुशी जाहिर की।

कब रिलीज होगी ‘रामायण: पार्ट 1’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। नमित मल्होत्रा इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने में जुटे हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके ओटीटी स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए जियोहॉटस्टार के साथ साझेदारी की गई है। अब दर्शकों को बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने का इंतजार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन