9th November 2026

BREAKING NEWS

शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का 'महायज्ञ'

दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

Advertisment

नई दिल्ली। : ऑपरेशन सिंधु: भारत ने युद्धग्रस्त ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित स्वदेश लौटाया, परिजनों में खुशी की लहर

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने का सराहनीय कार्य किया है। इस अभियान के पहले चरण में 110 भारतीय छात्रों को ईरान से सुरक्षित स्वदेश लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर इन छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे उनके परिजनों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई।

रात 3:43 बजे दिल्ली पहुँची निकासी फ्लाइट

ईरान से निकाले गए इन छात्रों को पहले आर्मेनिया ले जाया गया और वहां से विशेष चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए गुरुवार देर रात 3:43 बजे दिल्ली लाया गया। इस समूह में 94 छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं, जबकि बाकी 16 अन्य राज्यों से हैं। खास बात यह रही कि इनमें 54 छात्राएं भी शामिल थीं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एयरपोर्ट पहुँचकर सभी छात्रों का हालचाल जाना और उनका उत्साह बढ़ाया।

छात्रों ने सुनाई आपबीती

ईरान से लौटे छात्र यासिर गफ्फार ने कहा, "हमने अपनी आंखों से मिसाइलों को गुजरते देखा और तेज धमाकों की आवाजें सुनीं। भारत लौटकर बहुत सुकून मिल रहा है। हालात सुधरने पर हम पढ़ाई के लिए फिर ईरान लौटेंगे।"

वहीं छात्रा ग़ज़ल ने बताया, "भारतीय दूतावास ने हमसे लगातार संपर्क बनाए रखा और हमें पूरी सुरक्षा दी। हम भारत सरकार और दूतावास के बेहद आभारी हैं।"

तेहरान-कराज में बड़े हमले, हालात गंभीर

इसी बीच खबर है कि इज़रायल ने तेहरान और कराज के न्यूक्लियर ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 से ज्यादा इज़रायली फाइटर जेट्स ने ईरान के संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र भी शामिल हैं।

ईरान में भारी नुकसान की आशंका

अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में ईरान के 600 से अधिक नागरिकों की मृत्यु और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं इज़रायल का दावा है कि उसने ईरानी सेना के कई हेलीकॉप्टर और मिसाइल लांचर भी तबाह कर दिए हैं।

भारत सरकार की सतर्क अपील

भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने सभी नागरिकों से दूतावास की 24x7 हेल्पलाइन से जुड़े रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही भारत लौटने के इच्छुक नागरिकों के लिए जल्द ही ऑपरेशन सिंधु का अगला चरण शुरू करने की संभावना है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन