28th November 2026

BREAKING NEWS

दिसंबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कलाई से हटवाया पति वीर साहू के नाम का टैटू

अब ओवरटाइम काम करने पर मिलेगी डबल सैलरी, कर्मचारियों के लिए बदल गए कई बड़े नियम

सेहत से जुड़े ये लाभ जानकर रह जाएंगे हैरान

ग्रेजुएट उम्मीदवार 10 दिसंबर तक ई-मेल से भेजें आवेदन

Advertisment

चोरी हुए मोबाइल का कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल : जानें IMEI ब्लॉक करने का आसान ऑनलाइन तरीका

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के Sanchar Saathi पोर्टल की मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर ब्लॉक करवा सकते हैं। इसके बाद उस फोन का इस्तेमाल मोबाइल नेटवर्क पर नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने इस सुविधा को लोगों की सुरक्षा और मोबाइल के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उपलब्ध कराया है।

भारत सरकार ने वर्ष 2023 में Sanchar Saathi पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। यहां से आप अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, संदिग्ध और स्पैम कॉल की शिकायत कर सकते हैं और मोबाइल हैंडसेट की असलियत भी जांच सकते हैं। इसके अलावा, फोन गुम या चोरी होने पर उसे ब्लॉक और बाद में रिकवर होने पर अनब्लॉक कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।

IMEI ब्लॉक कराने के लिए जरूरी दस्तावेज

मोबाइल फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कराने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। सबसे पहले फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी और FIR की कॉपी लेनी होगी। इसके अलावा, खोए हुए मोबाइल नंबर का डुप्लीकेट या री-इश्यू SIM कार्ड भी जरूरी होगा, ताकि OTP वेरिफिकेशन पूरा किया जा सके।

आवेदन के दौरान आधार कार्ड जैसे वैध पहचान पत्र, मोबाइल का बिल या इनवॉयस और फोन का IMEI नंबर भी देना होगा। IMEI नंबर आमतौर पर मोबाइल के बिल या उसके मूल बॉक्स पर लिखा होता है। इन सभी जानकारियों और दस्तावेजों के तैयार रहने से आवेदन की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

Sanchar Saathi ऐप से ऐसे करें IMEI ब्लॉक

  1. सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से Sanchar Saathi ऐप डाउनलोड करें।

  2. ऐप खोलकर अपनी पसंद की भाषा चुनें और Proceed पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इसके लिए मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा।

  4. रजिस्ट्रेशन के बाद 'Block Your Lost/Stolen Mobile Handset' विकल्प पर जाएं।

  5. अब 'Block Lost/Stolen Mobile' पर क्लिक करें।

  6. यहां मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, फोन का ब्रांड, मॉडल और कीमत जैसी जानकारी भरें। साथ ही मोबाइल का बिल अपलोड करें।

  7. इसके बाद फोन खोने की जगह, राज्य, जिला, पुलिस स्टेशन, घटना की तारीख और शिकायत नंबर दर्ज करें। पुलिस शिकायत की कॉपी भी अपलोड करें।

  8. अब मोबाइल मालिक का नाम, पहचान पत्र, पता, ईमेल आईडी और OTP प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  9. सभी जानकारियां भरने के बाद कैप्चा पूरा करें और Get OTP पर क्लिक करें।

  10. OTP वेरिफिकेशन के बाद Declaration पर टिक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

वेबसाइट से भी कर सकते हैं मोबाइल ब्लॉक

अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो Sanchar Saathi की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी IMEI ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर जाकर 'Block Lost/Stolen Mobile Handset' विकल्प चुनें।

इसके बाद जरूरी दिशा-निर्देश पढ़कर Close पर क्लिक करें। अब मोबाइल की जानकारी, फोन खोने से जुड़ी जानकारी और मालिक की व्यक्तिगत जानकारी वाले तीनों फॉर्म भरें। इसके साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।

आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। इसके जरिए आपको रिक्वेस्ट रजिस्टर होने की जानकारी मिल जाएगी। फोन वापस मिलने की स्थिति में इसी पोर्टल या ऐप के जरिए उसे अनब्लॉक कराने की सुविधा भी मिलती है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन