Railway Vacancy 2026 : रेलवे में नई भर्ती का ऐलान, बिना परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू से होगा चयन; इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
Railway Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर ने अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
10वीं और ITI पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो 6 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान ऑनलाइन माध्यम से 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, SC, ST और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित अवधि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अलग-अलग डिवीजन में 2008 पद
इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में कुल 2008 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी। डिवीजन के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
डिवीजन/वर्कशॉप | पद |
|---|---|
डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, जयपुर | 580 |
डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, बीकानेर | 524 |
डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, अजमेर | 500 |
डिवीजनल रेलवे मैनेजर ऑफिस, जोधपुर | 134 |
BTC कैरिज, अजमेर | 101 |
BTC लोको, अजमेर | 69 |
कैरिज वर्कशॉप, जोधपुर | 67 |
कैरिज वर्कशॉप, बीकानेर | 33 |
कुल | 2008 |
बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। यानी 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट तैयार कर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन