29th May 2026

BREAKING NEWS

4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

कॉलोनी में घुसकर की मारपीट, पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड

वन अधिकार पट्टा के बदले मांगे पैसे, SDM ने किया सस्पेंड

बिना सूचना छुट्टी पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

पेपर लीक पर रोक के लिए हाई-लेवल तैयारी, एयरफोर्स की मदद से अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे NEET पेपर

Advertisment

IRCTC Tatkal Ticket Booking : मिनटों में कंफर्म टिकट पाने की सीक्रेट ट्रिक, एजेंट की जरूरत खत्म

write something...IRCTC Tatkal Ticket Booking: भारतीय रेलवे का कंफर्म टिकट पाना किसी वरदान से कम नहीं। खास कर त्योहारों या छुट्टियों के मौके पर तो ट्रेन का टिकट मिलना नामुमकिन हो जाता है। IRCTC लोगों को तत्काल टिकट बुक कराने का विकल्प तो देता है, लेकिन आप इस बात से अच्छी तरह परिचित होंगे कि इसमें सफलता मिलना हथेली पर सरसों उगाने के जैसा ही है। स्थिति इतनी खराब होती है कि बुकिंग शुरू होते ही कुछ सेकेंड के अंदर ही सीटें फुल हो जाती हैं। ऐसे में आम लोग एजेंटों के चक्कर काटते रहते हैं और भारी-भरकम कमीशन देने को मजबूर भी होते हैं। ऐसे में एक सिंपल सी ट्रिक ना सिर्फ आपका समय बचा सकती है बल्कि इससे आपका टिकट भी कंफर्म होने के पूरे चांसेज बन जाएंगे।

दरअसल तत्काल या सामान्य कोटे में भी टिकट बुक करते समय हमारा ज्यादातर समय 'पैसेंजर डिटेल्स' भरने में चला जाता है। जब तक हम इसे सबमिट करते हैं, तब तक सीट वेटिंग लिस्ट में चली जाती है। इससे बचने के लिए IRCTC ऐप और वेबसाइट पर एक इन-बिल्ट फीचर है। इस फीचर का नाम है 'मास्टर लिस्ट'। इस फीचर का सही तरीके से इस्तेमाल कर आप बुकिंग स्पीड को कई गुना तेज कर सकते हैं।

क्या है IRCTC का 'मास्टर लिस्ट' फीचर?

जब भी हम IRCTC पर टिकट बुक करते हैं, तो सबसे पहले हमें यात्री का नाम, उम्र, जेंडर और बर्थ प्रेफरेंस जैसी चीजें भरनी पड़ती है, जिसमें काफी समय लग जाता है। 'मास्टर लिस्ट' इसी समय बचाने की ट्रिक है। दरअसल मास्टर लिस्ट एक डिजिटल डायरी की तरह है। इसमें आप टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही अपने, अपने या अपने परिवार के या दोस्तों के नाम, आधार कार्ड नंबर और उम्र सहित अन्य डिटेल्स सेव करके रख सकते हैं। इसके बाद जब बुकिंग विंडो खुलती है तो आपको ये सब टाइप नहीं करना पड़ता। आपको सिर्फ ‘एड एग्जिस्टिंग पैसेंजर्स’ पर क्लिक करके मास्टर लिस्ट से नाम चुनना होगा। इसके बाद सारी डिटेल्स अपने आप ही भर जाएगी।

कैसे बनाएं अपनी मास्टर लिस्ट?

  1. IRCTC ऐप खोलें- सबसे पहले आईआरसीटीसी (IRCTC RailConnect) ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।

2. 'My Account' में जाएं- होम स्क्रीन पर नीचे या मेन्यू में दिख रहे 'My Account' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. 'My Master List' चुनें- यहां आपको 'My Master List' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

4. यात्रियों की डिटेल्स भरें- अब 'Add Passenger' पर क्लिक करें। यहां यात्री का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, बर्थ चॉइस भरें।

5. आईडी कार्ड डालें- वेरिफिकेशन के लिए यात्री का आधार कार्ड या पैन कार्ड नंबर दर्ज करें और 'Submit' कर दें।

आपकी मास्टर लिस्ट तैयार है। आप इसमें एक साथ कई यात्रियों के नाम जोड़कर रख सकते हैं। अब आप टिकट विंडो खुलते ही 'Book Now' पर क्लिक करें। पैसेंजर डिटेल्स वाले पेज पर जाते ही ऐप आपको खुद 'Skip' या 'Select from Master List' का पॉप-अप दिखाएगा। आपको सिर्फ उन यात्रियों के नाम के आगे टिक करना होगा जिनके लिए टिकट चाहिए। जानकारी खुद ही भर जाएगी। इसके बाद सीधे पेमेंट पेज पर जाएं, पेमेंट करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन