29th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन मिल रहे प्रमाण-पत्र, 520 सरकारी सेवाएं घर बैठे

एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आई छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बची हुई सोलर बिजली का मिलेगा पैसा, अगले बिल में होगा एडजस्ट

बंद लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में 3 युवतियां और 2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले

सरकार लाएगी समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

Advertisment

How to maintain hygiene : घर में ये चीजें समय-समय पर बदलना जरूरी, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Media Yodha Desk Tue, Feb 17, 2026

How to maintain hygiene: अक्सर लोग घर पर रखी कई चीजों को लंबे समय तक नहीं बदलते हैं। अगर कुछ चीजों को समय समय पर चेंज न किया जाए, तो आपकी इस लापरवाही की वजह से बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं और हाइजीन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। कुछ चीजों को समय-समय पर रिप्लेस करते रहना चाहिए, जिससे चीजों के अंदर ज्यादा गंदगी पैदा न हो पाए। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें- हर 2 साल में नहाने वाले तौलिए को बदल लेना चाहिए। लंबे समय तक पुराने तौलिए का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। इसके अलावा ध्यान रहे कि एक हफ्ते में कम से कम 2 बार नहाने के तौलिए को जरूर धोएं जिससे तौलिए पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा न होती रहे। इसके अलावा हर साल चप्पल भी बदल लेनी चाहिए। हर रोज चप्पल पहनने से स्लिपर्स में पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमने लगता है।

चादर और पिलो कवर- जरूरी नहीं है कि बिस्तर पर बिछाने वाली चादर अगर फटे नहीं, तो आप इसे सालों साल तक इस्तेमाल करते रहें। हर 2 से 3 सालों में चादर को बदलने की सलाह दी जाती है। चादर की तरह आपको अपने पिलो के कवर को भी 2 से 3 साल में बदल लेना चाहिए। चादर हो या फिर पिलो कवर, इनके अंदर पसीना, डेड स्किन, बॉडी ऑयल और धूल जमा होती रहती है, इसलिए इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

गौर करने वाली बात- अगर आप प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक से दो साल के अंदर इसे बदल लेना चाहिए। सालों साल तक एक ही प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे यूज करने से इनके छोटे-छोटे क्रैक्स पर बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकती है। अगर आप रीयूजेबल वॉटर बॉटल का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 महीने के अंदर इसे बदल लेना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन