7th September 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर फास्टरपुर पुलिस को मिली सफलता

मासूम को डराकर मंगवाए सोने के जेवर और नगदी, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीनी दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र की जिंदगी, DU में कर रहा था B.Com की पढ़ाई

ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

Advertisment

Late Night Junk Food खाने की आदत पड़ सकती है भारी : डॉक्टर ने बताए सेहत पर होने वाले नुकसान

Media Yodha Desk Mon, Sep 7, 2026

आजकल देर रात तक जागने के दौरान जंक फूड खाना लोगों की आम आदत बन गई है। लेकिन, रात में इन फूड्स को खाने से सेहत पर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। इससे पाचन खराब होने से लेकर नींद और वजन पर भी असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर की सलाह।

देर रात जंक फूड खाने से क्यों करना चाहिए परहेज?

देर रात जंक फूड खाने का मतलब है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी ले रहे हैं। दरअसल, पैकेज वाले फूड्स में नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है।  ऐसे में देर रात टीवी देखते या फोन चलाते समय बिना सोचे-समझे स्नैक्स खाने से खाने की मात्रा पर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इस वजह से शरीर में फैट स्टोरेज बढ़ने लगता है और मोटापे की समस्या बढ़ सकती है।

जंक फूड सेहत के लिए क्यों हैं हानिकारक?

सोने से ठीक पहले भारी या जंक फ़ूड का सेवन करने से नींद खराब हो सकती है या कुछ लोगों में एसिडिटी/रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। बार-बार ज़्यादा चीनी वाला और बहुत ज़्यादा प्रोसेस्ड खाना खाने से ब्लड शुगर की परेशानी बढ़ सकती है और मेटाबोलिक हेल्थ बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। दरअसल, आपका शरीर एक 'सर्कैडियन रिदम' के हिसाब से काम करता है। ऐसे में बहुत देर से खाना, मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है।

क्या है हेल्दी विकल्प?

अगर आपको रात में सच में भूख लगी है, तो भूखे न रहें। कुछ हल्का और प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं जैसे- दही, दूध, अंडे, नट्स के साथ फल, या घर का बना कोई साधारण स्नैक। इन चीजों का सेवन आपकी नींद, पाचन और ओवरऑल हेल्थ के लिए यह बेहतर होगा। साथ ही रात को जल्दी सोएं। रात को अगर आप लेट में सोएंगे तो इस वजह से देर रात भूख लगना नार्मल है इसलिए ज़रूरी है कि आप सोने का समय भी ठीक करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन