6th September 2026

BREAKING NEWS

अब Password Protected E-Mail से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से पिस्टल-वॉकी-टॉकी और विस्फोटक बरामद

जिंदा जले 22 लोग; संकरे गलियारे ने रोकी बाहर निकलने की राह

वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, चौकों-छक्कों की लगाई झड़ी, देखें VIDEO

UN ने बदला दुनिया का नक्शा! छोटा दिखेगा अमेरिका-यूरोप, विशाल नजर आएगा अफ्रीका, जानें भारत पर असर

Advertisment

Health Risk of Lice : बालों की जूं को न समझें मामूली! खुजली के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर

Media Yodha Desk Sun, Sep 6, 2026

Health Risk of Lice : बालों में जुएं होने की परेशानीको अक्सर हम में से कई लोग आम समझ लेते हैं. मुख्य रूप से जब बच्चों को सिर में जुएं होते हैं, तो इसे सिर्फ खुजली मान लिया जाता है. लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि लंबे समय तक सिर पर जुएं होने से न सिर्फ स्कैल्प पर खुजली होती है, बल्कि यह हेल्थ को भी कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है. इसलिए समय पर सिर में जाएं जुएं को बाहर निकालना जरूरी हो जाता है. यहां जानेंगे सिर में जुएं हेल्थ को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?

सिर पर जुएं क्यों होते हैं?

सिर पर जूं होना काफी आम है. ये एक बहुत ही छोटे परजीवी कीड़े होते हैं, जो सिर की स्किन पर चिपके रहते हैं और खून चूसकर जीवित रहते हैं. ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे सिर के संपर्क या कंघी, तौलिया और हेयर एक्सेसरी शेयर करने से फैल सकती हैं. बच्चों में ये परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि बच्चे स्कूल और खेलकूद के दौरान दूसरे बच्चों के संपर्क में ज्यादा आते हैं.

सिर पर जुएं होने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?

सिर में काफी तेज खुलजी होना

जुएं होने पर सिर में तेज खुजली होना सबसे आम परेशानी है. ये खुजली जूं के काटने और उनकी लार के प्रति शरीर की एलर्जी के कारण होती है. जुएं होने पर कुछ लोगों को इतनी ज्यादा खुजली होती है कि वे अपने सिर की स्किन को खरोंच-खरोंचकर घाव कर लेते हैं.

इंफेक्शन का भी बढ़ाता है खतरा

जुएं होने पर जब आप अपने बालों को बार-बार खुजलाते हैं, तो इससे स्किन छिल जाती है. ऐसे में हमारे शरीर में बैक्टीरिया प्रवेश कर सकता है. इसकी वजह से स्कैल्प में इंफेक्शन, सूजन, लालिमा, पस और घाव बनने जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर एंटीबायोटिक दवाएं लेने की सलाह भी दे सकते हैं.

नींद और पढ़ाई पर भी पड़ सकता है असर

बड़ों की तुलना में बच्चों को जुएं की परेशानी ज्यादा होती है. अगर उन्हें सिर में खुलजी होती है, तो वे बार-बार अपना सिर खुजलाते हैं. कई एक्सपर्ट का मानना है कि सिर में लगातार खुजली होने से बच्चा रातभर सो नहीं पाता है. ऐसे में उनकी नींद और पढ़ाई पर असर पड़ सकता है.

बढ़ता है चिड़चिड़ापन

बार-बार सिर में खुजली होने की वजह से बच्चों को ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है. साथ ही वे इस स्थिति में काफी ज्यादा चिड़चिड़े भी हो सकते हैं. इसके साथ ही कई बार बच्चे सामाजिक रूप से असहज भी महसूस करते हैं.

क्या जूं कोई बीमारी फैलाती हैं?

जूं से इंफेक्शन, नींद पर असर जैसी परेशानी हो सकती है. लेकिन इससे किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है. हालांकि, सिर पर जुएं होना पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है, क्योंकि इनकी वजह से खुजली और स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन