Aadhaar से जुड़ा ये जरूरी काम तुरंत निपटाएं : वरना रुक सकती है PM Kisan, पेंशन और सब्सिडी जैसी सरकारी स्कीम के पैसे
Media Yodha Desk Sat, May 23, 2026
अगर आप PM Kisan, पेंशन, LPG Subsidy या दूसरी सरकारी योजनाओं का पैसा समय पर पाना चाहते हैं, तो आपका Aadhaar बैंक खाते से लिंक होना बेहद जरूरी है। Aadhaar-Bank Linking नहीं होने पर DBT का पैसा अटक सकता है। घर बैठे चेक करें स्टेटस:
Aadhaar लिंक नहीं है तो क्या करें
अगर स्टेटस चेक करने पर पता चलता है कि बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो आपको तुरंत बैंक जाकर Aadhaar Seeding करवानी चाहिए। कई बैंक Online Aadhaar Linking की सुविधा भी देते हैं। इसके लिए Net Banking, Mobile Banking या ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग बैंकों का प्रोसेस है।
DBT पैसा अटकने की बड़ी वजह
कई लोगों की शिकायत रहती है कि सरकारी योजना का पैसा खाते में नहीं आ रहा। इसकी सबसे आम वजह Aadhaar और बैंक अकाउंट में गलत जानकारी होना होती है। अगर नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अलग-अलग हैं, तो वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए Aadhaar और बैंक डिटेल्स हमेशा अपडेट रखना जरूरी है।
कौन-कौन सी योजनाओं में जरूरी है Aadhaar Linking
आज के समय में LPG Subsidy, Pension, Scholarship, PM Kisan, राशन और कई दूसरी सरकारी योजनाओं में Aadhaar Linking जरूरी हो चुकी है। Annapurna Bhandar DBT जैसी योजनाओं में भी लाभ सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है, इसलिए बैंक अकाउंट का सही तरीके से लिंक होना बेहद जरूरी माना जा रहा है।
OTP नहीं आए तो क्या करें
कई बार यूजर्स को OTP नहीं मिलने की समस्या भी होती है। ऐसा तब होता है जब Aadhaar में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज हो। ऐसी स्थिति में पहले Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना जरूरी होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन Linking Status आसानी से चेक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन