SBI में नौकरी का बड़ा मौका : 12,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, देशभर में खुलेंगी 250 नई ब्रांच
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष में करीब 12,000 नए कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है। बैंक अपने कामकाज और सेवाओं को बढ़ाने के लिए देशभर में करीब 250 नई शाखाएं भी खोलेगा।
उन्होंने बातचीत में कहा, "भर्ती के मामले में, मुझे लगता है कि इस साल हम क्लर्क और ऑफिसर दोनों कैडर में लगभग 11,000 से 12,000 नियुक्तियां करेंगे। रिटायरमेंट और नई जरूरतों के आधार पर यह संख्या बदल सकती है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि साल के आखिर तक हम लगभग 12,000 भर्तियां कर लेंगे।"
उन्होंने कहा, "पिछले साल हमने काफी बड़ी संख्या में भर्तियां की थीं क्योंकि हमने 1,500 स्पेशलिस्ट IT ऑफिसर नियुक्त किए थे। इस साल, हमें IT (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन