29th September 2026

BREAKING NEWS

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपये, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, LPG से UPI तक आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

बढ़ने लगा तापमान; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

आंख में दिख रहा सफेद निशान हो सकता है गंभीर बीमारी का इशारा, बच्चों को लेकर WHO की चेतावनी

दिवाली से पहले ग्राहकों पर पड़ेगा Price Hike का असर

Advertisment

Petrol-Diesel Price Hike : आम आदमी को फिर झटका! पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार चौथी बढ़ोतरी, देखें नया भाव

Media Yodha Desk Mon, May 25, 2026

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज से 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर मिलेगा। बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

चार महानगरों में आज पेट्रोल के रेट में कितना हुआ इजाफा

 

शहर

पेट्रोल का रेट (रुपये/लीटर)

इजाफा (रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली

102.12

+2.61

कोलकाता

113.51

+2.87

मुंबई

111.21

+2.72

चेन्नई

107.77

+2.46

चार महानगरों में आज डीजल के रेट में कितना हुआ इजाफा

 

शहर

डीजल रेट (रुपये प्रति लीटर)

इजाफा (रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली

95.20

+2.71

कोलकाता

98.82

+2.80

मुंबई

97.83

+2.81

चेन्नई

99.55

+2.57

कच्चे तेल में भारी गिरावट, 100 डॉलर के नीचे आया भाव

दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया है। आज ब्रेंट क्रूड में 4.75 प्रतिशत की भारी गिरावट है। यह 98.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। WTI भी 4.76 प्रतिशत गिरकर 92.00 डॉलर प्रति बैरल पर है।

तेल कंपनियों को हो रहा घाटा

क्रिसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मई 2022 के बाद पेट्रोल- डीजल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन