29th June 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

Advertisment

उड़ान के बीच यात्री ने विमान के टॉयलेट में जलाई 'बीड़ी' और लगा पीने : मच गया हड़कंप...

Media Yodha Desk Mon, Mar 9, 2026

अक्सर उड़ान के दौरान विमान में विवाद की कई खबरें हमारे सामने आती रहती हैं। कई लोग विमान में उड़ान के वक्त ऐसी हरकतें करते हैं जिससे विमान में मौजूद अन्य यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, विमान के शौचालय में एक यात्री बीड़ी जलाकर पीने लगा जिससे हड़कंप मच गया। आरोपी यात्री ने विमान में मौजूद सभी लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। मामले के सामने आने के बाद यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान के शौचालय में बीड़ी पीने के आरोप में एक पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया है कि ये घटना शनिवार को हुई है। आरोपी की पहचान आशीष नाम के शख्स के रूप में की गई है जो कि दिल्ली से गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1625 में सफर कर रहा था। एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर विमान के शौचालय में बीड़ी पी। उसके पास से एक लाइटर भी मिला है। इस कारण विमान और उसमें मौजूद यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस ने जानकारी दी है कि यात्री द्वारा विमान में बीड़ी जलाए जाने से सहयात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। आरोपी के खिलाफ मोपा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

एयरलाइंस ने क्या बताया?

अकासा एयर की ओर से भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। विमानन कंपनी ने बताया है कि घटना के सामने आने के बाद क्रू मेंबर्स ने जरूरी प्रोटोकॉल के अनुसार काम किया। एयरलाइन ने बताया- “अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1625 में 7 मार्च को एक यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया। क्रू मेंबर्स ने  सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और कानून के अनुरूप जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया और गोवा पहुंचने पर आरोपी को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन